सूर्यकुमार यादव इस समय साउथ अफ्रीका के साथ टी20 की सीरीज खेलने में व्यस्त हैं और इस बीच उन्हें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करी जो चर्चा का टॉपिक बन गया है। बात यूं है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया है। फैंस इससे काफी निराश हैं। इस बीच टीम के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। इसे नाराज होकर सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोजी शेयर किया है जो टूटे हुए दिल की थी जिससे अलग-अलग कायास लगाये जा रहे हैं|
Suryakumar Yadav Post:
जैसे ही सूर्यकुमार यादव ने एक इमोजी डाली और लोगों ने अपने-अपने नजरिए से उनके पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया और कुछ फैंस का मानना है कि सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा की कप्तानी जाने पर रिएक्शन दिया है| सूर्य कुमार के इस ट्वीट से कयास लगाए जा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस की टीम में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है, क्योंकि थोड़े दिन पहले हमारे अपने गेंदबाज बुमराह ने भी ऐसा ही कुछपोस्ट डाला था| इस बात का जवाब तो केवल सूर्यकुमार यादव ही दे सकते हैं कि उनकी इस पोस्ट का क्या मतलब है|
Rohit Sharma:
2013 में रोहित शर्मा ने मुंबई की कप्तान की कमान संभाली और तब टीम के पास एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं थी। लेकिन अब टीम 5 बार की चैंपियन है। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने से फैंस में काफी गुस्सा हैं। लेकिन अब लग रहा है कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी रोहित को कप्तानी से हटाए जाने से नाराज हैं। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के फैसला का उनके फैंस जमकर विरोध कर रहे हैं. कोई मुंबई इंडियंस की जर्सी जला रहा है तो कोई कैप जलाकर विरोध कर रहा है| FOR MORE SUCH POST: https://khbrinsider.com/box-office/