Weather Report 2024
हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और न्यूनतम तापमान आज सामान्य से ऊपर रहा। आईएमडी के मुताबिक, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, हिसार, अंबाला, लुधियाना और पटियाला समेत कई इलाकों में बारिश हुई.
Minimum Temperatures reported on 4th February, 2024 in Haryana & Chandigarh#HaryanaWeather #mintemperature@AAI_Official @DGCAIndia @RailMinIndia @NHAI_Official @moesgoi @DDNewslive @ndmaindia@airnewsalerts @IMD_Chandigarh @cmohry @mlkhattar pic.twitter.com/X44faWO2tS
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 4, 2024
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा. जहां करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.6, 11, 12.4, 11 और 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों में 4 फरवरी, 2024 और 5 फरवरी, 2024 को अलग-अलग स्थानों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <200 मीटर) छाए रहने की संभावना है। pic.twitter.com/ZdwKeOGGtu
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 4, 2024
For More Updates Click Here